गाजीपुर : ब्रेकर बना दुर्घटना का कारण, बाइक सवार युवक समेत महिला घायल

गाजीपुर : ब्रेकर बना दुर्घटना का कारण, बाइक सवार युवक समेत महिला घायल

खानपुर।
अंकित मिश्रा
तहलका 24×7
                 थाना क्षेत्र के बहदिया में सड़क पर बने ब्रेकर पर असंतुलित होकर गिरने से बाइक सवार महिला समेत एक युवक घायल हो गया।मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए निजी चिकित्सालय ले जाया गया जहाँ उनकी हालत गंभीर देखते हुये वाराणसी रेफर कर दिया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार खानपुर थाना क्षेत्र के जियापुर निवासी प्रवीना सिंह पत्नी राजीव सिंह अपने रिश्तेदारी क्षेत्र के गौरी गाँव जा रही थीं जैसे ही क्षेत्र के पठखौली पहुंची कि बाईक के तेज रफ्तार होने के कारण अनियत्रित होकर ब्रेकर के पास पलट गयी। जिससे उन्हें सिर और हाथ मे गहरी चोट लग गयीं। वहीं ग्रामीणों की सुचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी सिधौना फूलचंद पांडेय ने उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए निजी चिकित्सालय भेजवाया जहाँ उनका उपचार कर वाराणसी रेफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष खानपुर संजय मिश्रा ने बताया कि मामला संज्ञान मे हैं घायलों कों प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी रेफर कर दिया गया हैं जहाँ उनका ईलाज चल रहा हैं।
Previous articleहर्षोल्लास के साथ कायस्थ महासभा ने मनाई राष्ट्रपिता बापू एंव शास्त्रीजी की जयंती
Next articleनदवी का कबूलनामा.. ट्रेनिंग और मौज-मस्ती देख PFI से जुड़ते थे नौजवान
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?