गाजीपुर : शाम होते ही जमती है शाम-ए-महफ़िल

गाजीपुर : शाम होते ही जमती है शाम-ए-महफ़िल

# बाजार से चंद कदम दूरी पर है थाना, लेकिन शराबी हैं बेलौस

खानपुर।
अंकित मिश्रा
तहलका 24×7
                 थाना क्षेत्र के खानपुर बाजार स्थित फास्ट फूड के दुकानों पर शाम होते ही जमती है शराबियों के शाम-ए-महफ़िल, जमकर लड़ाए जाते हैं जाम… खानपुर बाजार स्थित रेलवे स्टेशन के समीप स्थित फास्ट फूड की दुकानों पर शाम होते ही शराबियों का जमावड़ा शुरू हो जाता है और शराब पीकर शराबियों द्वारा जमकर बवाल भी किया जाता है जिससे आम लोगो को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। यही नहीं शराबियों द्वारा शराब लेकर फ़ास्ट फ़ूड की दुकान के सामने अपने वाहन बेतरतीब तरीके से खड़ा कर बिना किसी डर भय के फास्ट फूड की दुकानों में बैठ जमकर शराब का सेवन चलता है और फिर किसी के विरोध करने पर बवाल भी किया जाता हैं।
वहीं क्षेत्रीय लोगो का कहना है कि प्रतिदिन शाम होते ही शराबी शराब लेकर दुकानों पर बैठ बिना किसी डर भय के शराब का सेवन करते हैं और लोगो के विरोध करने पर मारपीट पर उतारू हो जाते हैं। आपको बता दे कि पूर्व में भी शराबियों द्वारा लोगो से मारपीट और शाम को बाजार में किसी काम से आई महिलाओं से भी छेड़छाड़ की घटना हो चुकी हैं। जिसके बाद भी ये अपनी आदत से बाज नही आते हैं। यही नही मात्र बाजार से एक किलोमीटर दूर स्थित खानपुर थाने का भी शराबियों को भय नही रहता है। वहीं शराबियों के उत्पात से क्षेत्रीय ग्रामीण तंग आ चुके है।
Previous articleगाजीपुर : राज्यमंत्री शपथ ग्रहण करते ही पैतृक गाँव में होने लगा जश्न
Next articleजौनपुर : ताला तोड़कर चोरों ने पार किया साढ़े चार लाख का सामान
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?