21.1 C
Delhi
Monday, February 16, 2026

गाजे बाजे के साथ निकली कलश यात्रा 

गाजे बाजे के साथ निकली कलश यात्रा 

# शिव भक्तों ने गौतमेश्वर महादेव का किया जलाभिषेक

खुटहन, जौनपुर। 
मुलायम सोनी
तहलका 24×7
              क्षेत्र के डिहिया गांव स्थित भगवान गौतमेश्वर महादेव मंदिर में दर्जनों महिला और पुरुषों ने कलश यात्रा निकाल आदि गंगा गोमती के पावन तट पिलकिछा तिलवारी घाट से कलश में जल लेकर भगवान गौतमेश्वर महादेव का जलाभिषेक किया। कलश उठाने वाली मातृशक्ति ने आस्था और श्रद्धा के साथ भगवान भोलेनाथ के जयकारे लगाते यात्रा पूर्ण किया।
आचार्य एवं कुल पुरोहित पंडित हृदयनाथ शुक्ला ने विधि विधान के साथ भगवान का पूजन व अभिषेक कार्य संपन्न कराया।गांव की आरती मिश्रा, साधुरी मिश्रा, साधना मिश्रा, जयदेवी, सोना मिश्रा, मुन्नी देवी, अनुष्का मिश्रा, अंजली, तान्या मिश्रा सहित दर्जनों महिलाओं ने सिर पर कलश रख मां पार्वती व भगवान भोले शंकर को समर्पित आस्था के गीत गाये। पं. दयाशंकर मिश्र के देखरेख में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
इस मौके पर कांग्रेस नेता राकेश मिश्रा, राहुल मिश्रा, स्वामी विद्या, श्याम आनंद, वेदप्रकाश मिश्र, ओमप्रकाश मिश्रा, सूर्य प्रकाश मिश्रा, सुमित मिश्रा, कपिल मिश्रा, गप्पू सेठ, सत्यम अग्रहरी, बालकृष्ण मिश्रा, सूर्यमणि मिश्र, गोपीचंद सेठ, प्रवीण पांडेय, सुनील मिश्रा, सिद्धार्थ मिश्रा, लालेश मिश्रा, राजेन्द्र मिश्रा, रामसेवक दुबे आदि मौजूद रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

लैंड फॉर जॉब: लालू-राबड़ी ने खुद को बताया बेगुनाह, कहा- ट्रायल के लिए तैयार

लैंड फॉर जॉब: लालू-राबड़ी ने खुद को बताया बेगुनाह, कहा- ट्रायल के लिए तैयार पटना। तहलका 24x7.         ...

More Articles Like This