गायब किशोरी के घर वापस आने पर पुलिस ने लिया हिरासत में

गायब किशोरी के घर वापस आने पर पुलिस ने लिया हिरासत में

# सुपुर्द करने वाली संस्था की महिलाओं को लौटाया बैरंग, अपनी पीठ थपथपाने का प्रयास

सुइथाकला, जौनपुर। 
राजेश चौबे
तहलका 24×7
             क्षेत्र के रुधौली गांव से  ढाई माह पूर्व घर गायब हुई किशोरी रहस्यमय तरीके से घर वापस लौट आई। शनिवार को उक्त किशोरी को अपने साथ लेकर एक एनजीओ की कार्यकर्ता थाने पहुंची, जहां पुलिस ने किशोरी को हिरासत में ले लिया।गौरतलब हो कि थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी किशोरी स्कूल जाने के दौरान विगत 17 मार्च को घर से गायब हो गई थी।
परिजनों द्वारा लालापुर गांव निवासिनी उसकी सहेली के विरुद्ध अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया।पुलिस की गई खोजबीन में जब कोई सफलता हाथ नहीं लगी तो पीड़ित पक्ष आजमगढ़ जिले में संचालित एक एनजीओ से संपर्क किया। इसी दौरान गायब किशोरी रहस्यमय तरीके से गुरुवार को घर वापस लौट आई। जिसकी सूचना मिलते ही एनजीओ के कार्यकर्ता उसे लेकर शनिवार को थाने पहुंचकर किशोरी को उसके परिजनों को सौप देने की बात की।
लेकिन पुलिस ने किशोरी को हिरासत में लेते हुए एनजीओ कार्यकर्ताओं को थाने से बैरंग वापस लौटा दिया। जो एनजीओ कार्यकर्ताओं को काफी नागवार गुजरी।इस संबंध में पूछे जाने पर प्रभारी निरीक्षक अमित सिंह ने कहा कि मामले में अपहरण का मुकदमा दर्ज है। कानूनी प्रक्रियाओं का पालन के बाद ही छात्रा को उसके परिवार को सौंपा जा सकता है। संस्था की महिलाओं के सहयोग को सिरे से नकारते हुए गिरफ्तारी का श्रेय लेते रहे।
Previous articleजिला अस्पताल में किन्नरों का नग्न तांडव, डाक्टर और कर्मियों को जमकर पीटा, वीडियो वायरल 
Next articleलोकमाता पुण्यश्लोक अहिल्याबाई हॉल्कर त्रिशताब्दी स्मृति अभियान तहत आयोजित संगोष्ठी का कार्यक्रम सम्पन्न 
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?