16.1 C
Delhi
Sunday, January 25, 2026

गुलशन कुमार के हत्यारे रऊफ मर्चेंट की मौत

गुलशन कुमार के हत्यारे रऊफ मर्चेंट की मौत

छत्रपति संभाजीनगर।
तहलका 24×7 
              टी-सीरीज कंपनी के मालिक गुलशन कुमार की हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे 60 वर्षीय अब्दुल रऊफ मर्चेंट की गुरुवार को हरसुल जेल में मौत हो गई।जेल प्रशासन के अनुसार, उसकी मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई। पिछले कुछ दिनों से अब्दुल रऊफ की तबीयत खराब चल रही थी।छत्रपति संभाजीनगर की हरसुल जेल अधीक्षक खामकर ने बताया कि गुरुवार सुबह उसे बेचैनी महसूस हुई, जिसके बाद उसे घाटी अस्पताल ले जाया गया।
30 दिसंबर को हल्का दिल का दौरा पड़ने के बाद उसे घाटी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के बाद हालत में सुधार होने पर 4 जनवरी को उसे वापस जेल लाया गया। 12 अगस्त 1997 को संगीत जगत की जानी-मानी हस्ती और टी-सीरीज कंपनी के मालिक गुलशन कुमार की मुंबई के एक मंदिर के बाहर हत्या कर दी गई थी। उस समय आरोपी अब्दुल रऊफ मर्चेंट अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सालेम का साथी था। पुलिस कार्रवाई के बाद इस अपराध के लिए गिरफ्तार किए गए मर्चेंट को 2002 में उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी।
2003 में उसे पुणे की यरवदा जेल से छत्रपति संभाजीनगर की हरसुल जेल में ट्रांसफर कर दिया गया।
अब्दुल मर्चेंट को 2009 में पैरोल पर रिहा किया गया था। हरसुल जेल से बाहर आने के बाद वह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया और पूरे आठ साल तक लापता रहा। हालांकि, 2016-17 के आसपास पुलिस ने उसे फिर से पकड़ लिया और वापस हरसुल जेल भेज दिया, तब से वह अपनी बाकी की सजा काट रहा था।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

डबल इंजन की सरकार ने प्रदेश में खड़ी की विकास की  इमारत: डॉ. अवधेश सिंह

डबल इंजन की सरकार ने प्रदेश में खड़ी की विकास की  इमारत: डॉ. अवधेश सिंह # स्थापना दिवस पर तहसील...

More Articles Like This