ग्राहक सेवा केंद्र संचालक की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

ग्राहक सेवा केंद्र संचालक की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

खुटहन, जौनपुर।
तहलका 24×7 
               क्षेत्र के पनौली गांव में शुक्रवार को ग्राहक सेवा केंद्र संचालक की धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान फूलचंद उर्फ सेवाराम पासवान (60) के रुप में हुई है, जो गांव की सड़क किनारे ग्राहक सेवा केंद्र का संचालन करते थे।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार को फूलचंद के सिर पर किसी धारदार हथियार से हमला किया गया, जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गए।
उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मौके से मृतक की जेब से 1 लाख 68 हजार रुपये बरामद किए हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है। घटना के खुलासे के लिए पुलिस की पांच टीमों का गठन किया गया है।
पुलिस अधीक्षक ने पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी तथा दोषियों के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। पुलिस का कहना है कि घटना के शीघ्र अनावरण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दे दिए गए हैं। फिलहाल पुलिस घटना के कारणों की जांच और हत्यारों की तलाश में जुटी है।
Previous articleब्राह्मण बेटियों पर टिप्पणी करने वाले पर कानूनी शिकंजा
Next articleराष्ट्रीय अविष्कार क्विज प्रतियोगिता के विजेता हुए पुरस्कृत
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?