घरों को चोरों ने बनाया निशाना, सात लाख के गहने किया पार

घरों को चोरों ने बनाया निशाना, सात लाख के गहने किया पार

खुटहन, जौनपुर। 
मुलायम सोनी
तहलका 24×7
              क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में चोरों ने बीती रात दो घरों को निशाना बनाया। दोनों जगहों से लगभग सात लाख के गहने पार कर दिया। घटना की जानकारी दूसरे दिन सुबह होने पर पीड़ितों ने अज्ञात चोरों के खिलाफ थाने में तहरीर दी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।सराय नसीब गांव निवासी जितेंद्र यादव ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि गुरुवार की रात अज्ञात चोर छत से नीचे आंगन में उतरे, कमरे में रखा लोहे का बाक्स उठा ले गए।
घर से लगभग सौ मीटर दूर खेत में उसका ताला तोड़ भीतर रखा चांदी का करधन, छह जोड़ी पायल, छागल, पांच जोड़ी मीना तथा सोने का तीन चेन, दो लाकेट, झुमका, आयरन, बाली, चार अंगूठी, नथुनी, नाक की कील और मांग टीका उठा ले गए। टूटा हुआ बाक्स खेत में पड़ा मिला।शेख असरखपुर गांव के विजय पाल यादव के घर की छत से उतर चोरों ने कमरे में रखा लोहे का बाक्स उसी रास्ते से पार कर दिया।
दूसरे दिन घर से लगभग डेढ़ सौ मीटर दूर खेत में टूटा हुआ बाक्स बरामद किया गया। पीड़ित का आरोप है कि चोर बाक्स में रखा चांदी का करधन, दो जोड़ी पायल तथा सोने का दो जोड़ी कनफूल, दो लाकेट, दो नथिया चुरा ले गए। इसके अलावा गांव के सुरेश पाल, आमिर खान और लालमनि पाल के घर भी चोरी का प्रयास किया। परिजनों की नींद खुल जाने से चोरों को भागना पड़ा।
Previous articleआग लगी से खेत में काट कर रखी फसल खाक
Next articleमेधावी छात्रों संग एआरपी हुए सम्मानित
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?