लखीमपुर खीरी : घर के सामने गोबर फेंकने से मना करना महिला को पड़ा भारी

लखीमपुर खीरी : घर के सामने गोबर फेंकने से मना करना महिला को पड़ा भारी 

# दबंगों ने महिला उसके पति एवं बेटे को लाठी-डंडे से पीटकर किया घायल

लखीमपुर खीरी।
आर एस वर्मा 
तहलका 24×7 
               लखीमपुर खीरी जिले के हैदराबाद थाना क्षेत्र के नगरा सलेमपुर गांव में गोबर को लेकर परिवार में जंग छिड़ गई। दबंगों ने महिला, उसके पति और बेटे की लाठी-डंडे से पिटाई कर दी। यहां घर के सामने पड़ी बालू पर गोबर डालने से मना करने पर कुछ लोगों ने महिला उसके पति और बेटे की जमकर पिटाई कर दी। झगड़ा एक ही परिवार के अलग-अलग गुटों के बीच हुआ है। अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
बताया जाता है नगरा सलेमपुर गांव की रहने वाली सरोजिनी देवी के घर के सामने उनकी बालू पड़ी हुई थी। तभी उनके परिवार के ही सदस्य हेमराज और प्रदीप कुमार उनकी बालू पर गोबर डालने लगे। इसका सरोजिनी देवी ने विरोध किया इस पर दोनों के बीच बात बढ़ने लगी और देखते ही देखते हेमराज और प्रदीप ने अपने दर्जनों साथियों के साथ लाठी-डंडों से लैस होकर सरोजिनी देवी, उनके पति और बेटे के साथ मारपीट करने लगे।
जिस वक्त सरोजनी देवी उनके पति और बेटे के साथ उन्हीं के परिवार के सदस्य लाठी-डंडों से मारपीट कर रहे थे उसी दौरान मौके पर खड़े एक शख्स ने वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो का संज्ञान लेते हुए हैदराबाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
Previous articleलखीमपुर खीरी : देखते ही देखते आग का गोला बनी बाइक, कूद कर युवकों ने मचाई जान
Next articleगाज़ीपुर : छठ के मौके पर चाचा-भतीजा की गंगा में डूबने से मौत 
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?