“चलो सखी अब पेड़ लगाएं वर्षा को मल्हार सुनाएं”- डॉ रश्मि शुक्ला

“चलो सखी अब पेड़ लगाएं वर्षा को मल्हार सुनाएं”- डॉ रश्मि शुक्ला

प्रयागराज।
आर एस वर्मा
तहलका 24×7
                सामाजिक सेवा एवं शोध संस्थान ने विभिन्न प्रकार के पौधारोपण कर के वर्षा ऋतु का स्वागत किया। सामाजिक सेवा एवम् शोध संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्षा डॉ रश्मि शुक्ला ने कहा कि इस समय वर्षा काल में पेड़ पौधे लगाने का सर्वोत्तम समय है इस समय पौधे बहुत जल्दी पनप जाते हैं। इनकी देखभाल करने के लिए ज्यादा मेहनत नहीं करनी होती है।

हरियाली लाने के लिए, स्वास्थ्य लाभ के लिए, मानव पशु पक्षी जीव जंतु के लिए पौधे लगाएं। जब हम पौधा लगाएंगे तब सावन के पर्व मनाएंगे। आओ सखी यह संकल्प करें। उसी पेड़ पर झूला डालेंगे जिस पेड़ को हम लगाएंगे। आजकल पौधे आराम से उपलब्ध हो जाते हैं यदि हम देखें कोई पौधा अनुचित स्थान पर अपने आप उग रहा है तो उसको वहां से हटाकर उचित जगह लगाएं जहां पौधा वृक्ष बनकर छाया दे सके। सामाजिक सेवा एवं शोध संस्थान ने नीम, अमरूद, सदाबहार, बरगद, आम इत्यादि के अनेक पौधे लगाए। इस वृक्षारोपण में सीए सुधीर कुमार शुक्ला, अनुश्री शुक्ला, चित्रांगदा शुक्ला आदि कई सदस्य शामिल हुए।
Previous articleजौनपुर : जुमे की नमाज को लेकर पुलिस ने किया मार्चपास्ट
Next articleअब्दुल अज़ीज़ अंसारी पीजी कॉलेज
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?