चाइनीज मांझा व नायलान तांत बेच रहा युवक गिरफ्तार
# चेतावनी के बाद निजी मुचलके पर किया रिहा
खेतासराय, जौनपुर।
अजीम सिद्दीकी
तहलका 24×7. जनपद में चाइनीज मांझा, तांत बेचने वालों के खिलाफ चलाएं जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस ने चाइनीज मांझा और नायलान तांत बेच रहे एक युवक को गिरफ्तार किया। जिसे थाने लाकर चेतावनी देते हुए निजी मुचलके पर रिहा कर दिया।
थानाध्यक्ष रामाश्रय राय ने बताया कि चाइनीज मांझा, तांत बेचने वालों की जांच की जा रही है। कस्बा में चायनीज मांझा, नायलान तांत बेच रहे एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार युवक ने पूछताछ में अपना नाम पवन कुमार गुप्ता पुत्र पूरनलाल गुप्ता निवासी गोलाबाजार बताया। जिसके पास से करीब 250 अंटा नायलान तांत बरामद हुआ है। जिसे थाने लाकर कड़ी चेतवानी देते हुए निजी मुचलके पर रिहा कर दिया गया।