चुनावी रंजिश में जमकर चला लाठी डंडा, तीन घायल

चुनावी रंजिश में जमकर चला लाठी डंडा, तीन घायल

# दोनों पक्षों से महिला सहित नौ आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज

खुटहन, जौनपुर। 
मुलायम सोनी
तहलका 24×7
               पंचायत चुनाव के तिथि की अभी घोषणा भी नहीं हो पाई है। संभावित समय छह माह से अधिक के कयास लगाए जा रहे हैं। लेकिन आगामी चुनाव को लेकर गंंवई माहौल अभी से गर्म होना शुरु हो गया है। जमालुद्दीनपुर गांव में चुनावी रंजिश को लेकर वर्तमान प्रधान और पड़ोस के संभावित प्रत्याशी के बीच जमकर मारपीट हो गई। जिसमें तीन लोग घायल हो गए।
दोनों पक्षों से नौ लोगों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी है।गांव निवासी बेचन अली का आरोप है कि वह आगामी पंचायत चुनाव में प्रधान पद का संभावित उम्मीदवार है। जिसको लेकर पड़ोसी व वर्तमान प्रधान मो. इमरान उससे रंजिश रखता है। आरोप था कि गत शुक्रवार वह अपने घर बैठा था तभी मो. इमरान, रियाज, जियायुल और मो. युनूस उसके पास पहुंच चुनाव को लेकर कहासुनी करते हुए उसे लाठी डंडा से पीटने लगे।
ग्रामीणों ने बीच बचाव कर उसे बचाया। जाते जाते आरोपितों ने छत पर लगे चुनावी बैनर को फाड़ डाला।
वहीं दूसरे पक्ष के युनूस का आरोप है कि वह घर से गांव की तरफ जा रहा था। जैसे ही वह पड़ोसी के घर के सामने पहुंचा, वहां घात लगाए बैठे बेचन अली, मो. इकरार, मो. अजहर, आमिना खातून और ज़ैद उसे मारने लगे। बचाव को आया मेरा पुत्र व गांव का प्रधान मो. इमरान को भी पीटकर घायल कर दिए। मामले में पुलिस ने सभी आरोपितों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच में जुटी है।
Previous articleहिस्ट्रीशीटर ने प्रधान के पिता से मांगी रंगदारी
Next articleनशा करने से रोकने पर की थी पत्रकार की हत्या 
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?