चुनावी रंजिश में हुई फूलचंद पासवान की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

चुनावी रंजिश में हुई फूलचंद पासवान की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

खुटहन, जौनपुर।
मुलायम सोनी 
तहलका 24×7
              क्षेत्र के पनौली गांव में हुई हत्या की घटना का पुलिस ने सफल अनावरण कर दिया। पुलिस ने चुनावी रंजिश में की गई इस हत्या के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त आला कत्ल, मृतक का मोबाइल और घटना में इस्तेमाल की गई बाइक बरामद करने का दावा किया है।
पुलिस के अनुसार 26 दिसंबर को ग्राम पनौली में फूलचंद उर्फ सेवाराम पासवान (60) की अज्ञात व्यक्तियों द्वारा हत्या कर दी गई थी।
मृतक गांव में सड़क किनारे ग्राहक सेवा केंद्र चलाते थे। घटना के समय दुकान में भारी मात्रा में नकदी मौजूद थी। हत्या के बाद शव को सड़क किनारे छोड़ दिया गया था। घटना की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरु की और मृतक के पुत्र की तहरीर पर थाना खुटहन में मुकदमा दर्ज किया।पुलिस जांच में सामने आया कि हत्या चुनावी रंजिश का नतीजा थी।पूछताछ में अभियुक्त राजेश यादव ने बताया कि वह वर्ष 2005 में प्रधान पद का चुनाव हार चुका था, जबकि मृतक फूलचंद पासवान 2015 में प्रधान चुने गए थे।
इसके बाद से दोनों के बीच राजनीतिक व व्यक्तिगत रंजिश चली आ रही थी। आगामी पंचायत चुनाव में भी फूलचंद पासवान की सक्रिय भूमिका को लेकर आरोपी ने उन्हें रास्ते से हटाने की योजना बनाई। पुलिस ने अभियुक्त राजेश यादव और उसके साथी अंकित गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर एक ईट का टुकड़ा, मृतक का मोबाइल फोन, सिम कार्ड, दुकान की चाबी और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की। गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायालय में पेश कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
Previous articleजबरन धर्म परिवर्तन के तीन आरोपी गिरफ्तार
Next articleअनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई, युवक की मौत
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?