चुनाव के दृष्टिगत प्रदेश प्रभारी भाजपा ने कार्यकर्ताओं से किया संवाद
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में ओलन्दगंज स्थित जेपी होटल में एक बैठक का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रदेश प्रभारी राधामोहन सिंह ने बैठक को संबोधित करते हुए पदाधिकारियों से संवाद स्थापित करके आगामी चुनावों के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण संबोधन किया।बैठक में राधा मोहन सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार ने पिछले पांच वर्ष के कार्यकाल में अपने लोक कल्याण संकल्प पत्र में किये गए सभी वादों को पूरा करके दिखाया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा गुंडाराज व भष्ट्राचार मुक्त शासन किया गया, अपराधियों व माफियाओं पर करारा प्रहार किया गया है, महिलाओं को सुरक्षा व सम्मान के साथ स्वाबलंबी बनाया गया है, आशा बहुओं को आंगनवाड़ी कार्यकर्ती को शिक्षा मित्रों के मानदेय में बढ़ोतरी की गई है, प्रदेश में निवेशकों का आना जारी है जिससे रोजगार के अवसर बढ़े है। उत्तर प्रदेश में 14 करोड़ 55 लाख लोगों को डबल राशन मिल रहा है, गन्ना किसानों को अधिकांश भुगतान किया गया है, पूर्व की सरकारों का बकाया भी दिया गया है। किसान सम्मान निधि के तहत 2.54 करोड़ किसानों के खाते में अब तक 1.58 लाख करोड़ की राशि दी जा चुकी है। शिक्षा के क्षेत्र हो या उद्योग धन्धे या सड़क बिजली पानी, हर घर जल जैसी मूलभूत आवयश्कताओ के मामले में अपना प्रदेश पिछले पांच वर्षों में बहुत आगे जा चुका हैं। भाजपा सरकार ने युवाओं को पारदर्शी तरीके से सरकारी सेवा में पांच लाख नोकरियों दी है एवं कई लाख युवाओं को संविदा पर नोकरी दी गयी है।




















