चेकिंग के दौरान फार्च्यूनर कार से 99 लाख रुपए से अधिक की नगदी बरामद
# पांच-पांच सौ के नोटों से भरा बैग जा रहा था चुनाव में बांटने के लिए
लखनऊ/नोएडा।
विजय आनंद वर्मा
तहलका 24×7
विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सक्रिय फ्लाइंग स्क्वायड की कार्रवाई लगातार जारी है, चेकिंग के दौरान आज थाना सेक्टर-24 पुलिस और एसएसटी टीम वन ने फॉर्च्यूनर गाड़ी से 99 लाख 30 हजार 500 कैश बरामद किया। यह रकम कार सवार अरुण निवासी करोलबाग दिल्ली और चालक अखिलेश निवासी वजीरपुर दिल्ली से बरामद किए गए हैं। पकड़ा गया अखिलेश दिल्ली के एक बड़े कारोबारी के पार्टनर का ड्राइवर बताया जा रहा है। इन लोगों से पैसों के बारे में जानकारी ली गई तो ये कोई भी जानकारी नहीं दे सके।
इससे पहले भी एक फॉर्च्यूनर गाड़ी से 25 लाख और सोमवार को चेकिंग में 5 लाख क्रेटा गाड़ी से बरामद किए जा चुके हैं। आज मंगलवार को चेकिंग के दौरान जिस गाड़ी से यह रकम बरामद हुई वह फॉर्च्यूनर डीएल 10 सीएल 5201 है। गाड़ी में यह पैसा 500-500 के नोटों के रूप में पकड़ा गया है। इस मामले में आयकर विभाग को जानकारी दे दी गई है।




















