चोरी की बाइक व तमंचा, कारतूस संग तीन धाराए
खुटहन, जौनपुर।
मुलायम सोनी
तहलका 24×7
रामनगर बाजार स्थित रावतपुर मोड़ से पुलिस ने बुधवार की देर रात चोरी की बाइक, तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया। आवश्यक कार्रवाई के बाद चलान न्यायालय भेज दिया।थाना अध्यक्ष चंदन राय ने बताया कि उप निरीक्षक कौशल सिंह हमराहियों संग रात में उक्त बाजार में गश्त पर थे।

तभी मुखबिर से सूचना मिली कि उक्त गांव के मोड़ पर तीन संदिग्ध युवक दो बाईकों के साथ खड़े हैं। घेराबंदी कर तीनों को हिरासत में ले लिया गया। तलाशी के दौरान आरोपित रमनीपुर गांव निवासी उज्जवल की जेब से एक तमंचा और कारतूस बरामद किया गया। बदलापुर क्षेत्र के देनुआं गांव निवासी आदित्य व इसी थाना क्षेत्र के घनश्यामपुर गांव निवासी विष्णु सेठ चोरी की बाइक के साथ हिरासत में लिए गए।








