छींटा पड़ने पर युवक को कुल्हाड़ी से काट डाला

छींटा पड़ने पर युवक को कुल्हाड़ी से काट डाला

खुटहन, जौनपुर।
मुलायम सोनी
तहलका 24×7
               क्षेत्र के तिघरा मोड़ के पास शनिवार की रात मामूली विवाद में एक युवक पर कुल्हाड़ी से हमला करके उसकी निर्मम हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान शेखपुरा सुतौली गांव निवासी संतोष कुमार (35) पुत्र जयनाथ के रूप में हुई।जानकारी के मुताबिक संतोष कुमार अपने छोटे भाई के साथ बाइक से खुटहन बाजार डीजल लेने जा रहा था।
तिघरा मोड़ के पास सड़क किनारे खड़े तीन लोगों पर बाइक से पानी का छींटा पड़ गया। इसी बात को लेकर तीनों ने बाइक सवार भाइयों को गाली-गलौज दिया, हालांकि बाइक सवार दोनो भाई उस समय विवाद को टालते हुए डीजल लेने के लिए निकल गए।जब संतोष डीजल लेकर वापस लौट रहा था, उसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे तीनों युवकों ने उसे घेरकर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।
घटना की जानकारी परिजनों को मिली तो वहां पहुंच गए। खून से लथपथ जमीन पर तड़प रहे संतोष को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खुटहन ले जाया गया, जहां हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने तीनों हमलावरों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
Previous articleडीआरएम ने किया रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण, समस्याओं के समाधान का दिलाया भरोसा
Next articleसड़क की मांगी पर बोले सांसद- डिलीवरी डेट बताओ, उठवा लेंगे 
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?