29.1 C
Delhi
Monday, February 16, 2026

जमीन के लिए दादा की हत्या कर पोता फरार

जमीन के लिए दादा की हत्या कर पोता फरार

लखनऊ।
तहलका 24×7 
               संपत्ति विवाद में पोते ने 80 साल के दादा पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया। मौत से जंग लड़ने के बाद बुजुर्ग ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।
मृतक गजराज के दूसरे बेटे पवन ने बताया कि 28 जनवरी की शाम उनके पिता घर के बाहर बैठे थे, तभी उनके बड़े भाई मनोज का बेटा रोहित उर्फ आकाश वहां पहुंचा और जमीनी विवाद के चलते गाली-गलौज करने लगा, फिर रोहित ने अचानक चाकू से पिता की गर्दन हमला कर दिया, जिससे वे लहूलुहान होकर गिर पड़े। शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया।
बताया जा रहा है कि 7 नवंबर को एक जमीन की बिक्री के बाद से दादा और पोते के बीच कई बार कहासुनी हो चुकी थी। पूर्व में ग्रामीणों ने हस्तक्षेप कर मामला शांत कराया था, लेकिन रोहित के मन में रंजिश बनी रही, जो जानलेवा हमले में बदल गई।परिवार ने सैरपुर पुलिस की भूमिका पर कड़े सवाल उठाए हैं। परिजनों का आरोप है कि हमला हुए तीन दिन बीत चुके थे, लेकिन पुलिस ने आरोपी रोहित उर्फ आकाश को गिरफ्तार करने में कोई तत्परता नहीं दिखाई।
पुलिस ने केवल मुकदमा दर्ज कर खानापूर्ति की, जिसका नतीजा यह हुआ कि घायल बुजुर्ग की जान चली गई और आरोपी अब भी फरार है। वहीं थाना प्रभारी मनोज कोरी ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हमले के बाद ही सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया था। अब बुजुर्ग की मौत के बाद मामले में हत्या की धाराएं बढ़ाई जाएंगी। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

रामलीला मैदान के सुंदरीकरण पर खर्च होंगे दो करोड़ दस लाख रुपए

रामलीला मैदान के सुंदरीकरण पर खर्च होंगे दो करोड़ दस लाख रुपए # पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर विकास योजनांतर्गत होगा...

More Articles Like This