जलजमाव से त्रस्त ग्रामीणों ने पत्र देकर समस्या समाधान की लगाई गुहार

जलजमाव से त्रस्त ग्रामीणों ने पत्र देकर समस्या समाधान की लगाई गुहार

पिंडरा, वाराणसी।
नितेश गुप्ता
तहलका 24×7
               पिंडरा तहसील पर मंगलवार को बसनी गांव के दर्जनों महिला व पुरुष जलजमाव की शिकायत को लेकर एसडीएम से मिलने पहुंचे। लेकिन उनके न मिलने पर निराशा हाथ लगी।बसनी के लोग में बरसात के पानी की निकासी न  होने व घरों के अंदर घुटने तक पानी लगने से त्रस्त होने तथा ग्राम प्रधान से शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई न किए जाने से परेशान दिखे।
ग्रामीण तहसील पहुंचकर एसडीएम पिंडरा को शिकायती पत्र देना चाहा लेकिन न मिलने पर  राजस्व निरीक्षक प्रदीप सिंह को सौंपा। राजस्व निरीक्षक ने बुधवार को मौके पर जाकर समस्या समाधान करने का आश्वासन दिया। वहीं पीड़ित पासी बस्ती के  लोगों ने बताया कि घरों में वर्षा का पानी काफी मात्रा में इकट्ठा हो गया है, रास्ता भी पूरी तरह जलमग्न है घरों में घुसे पानी के चलते कच्चे मकान के गिरने की प्रबल संभावना है वहीं संक्रामक रोग फैलने की आशंका है।
प्रार्थना पत्र देने वालों में शान्ती वर्मा, प्रकाश, गोविंद, अभिषेक, विकास सरोज, निखिल चौधरी, आशीष कुमार, निर्मला आदि रहे।
Previous articleहरतालिका तीज पर पति के लंबी आयु के लिए रखा व्रत
Next articleलापता युवक का दूसरे दिन भी नही मिला सुराग
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?