11.1 C
Delhi
Sunday, January 25, 2026

जहर खाने से प्रेमिका की मौत, प्रेमी के खिलाफ पड़ी तहरीर

जहर खाने से प्रेमिका की मौत, प्रेमी के खिलाफ पड़ी तहरीर

पिंडरा, वाराणसी।
नितेश गुप्ता 
तहलका 24×7 
               फुलपुर थाना क्षेत्र में एक युगल प्रेमी द्वारा जहर खाने  से प्रेमिका की मौत पर पिता ने प्रेमी के खिलाफ तहरीर दी। वहीं पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को सुरक्षा के बीच परिजनों को सौंपा।बताते चलें कि सोमवार को कुआर निवासी लकी सोनकर बरही नेवादा निवासी रिया अंसारी के साथ बेलवा स्थित एक होटल में पहुंचे और परिजनों द्वारा शादी के लिए सहमति न देने पर जहरीला पदार्थ खा लिया।
जब युवक की हालत बिगड़ने लगी तो वह अपने भाई को फोन कर जानकारी दी। परिजन उसे बीएचयू स्थित ट्रामा सेंटर में दोनों को भर्ती कराए। लेकिन इलाज के दौरान युवती रिया अंसारी की रात्रि में ही मौत हो गई। उसके बाद पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच युवती के शव को लेकर उसके गांव पहुंचे। शव पहुंचते ही घर में कोहराम मच गया।
बताते है कि मृतका बरही नेवादा बाजार में ब्यूटी पार्लर चलाती थी। पिता सेराज अंसारी सब्जी मंडी में आढ़ती है। मृतका का युवक से काफी दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था।पिता सेराज ने युवक लकी के खिलाफ तहरीर दी। देर शाम युवती के शव को सुपुर्दे खाक कर दिया गया। प्रेमी युवक की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।
इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि मृतका के पिता द्वारा तहरीर दी गई है, उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

डबल इंजन की सरकार ने प्रदेश में खड़ी की विकास की  इमारत: डॉ. अवधेश सिंह

डबल इंजन की सरकार ने प्रदेश में खड़ी की विकास की  इमारत: डॉ. अवधेश सिंह # स्थापना दिवस पर तहसील...

More Articles Like This