जहाँ धर्म वहीं जय, यही शाश्वत सत्य है- आचार्य अखिलेश
खुटहन।
संतलाल सोनी
तहलका 24×7
क्षेत्र अंतर्गत सौरईया गाँव में पत्रकार शिवशंकर दूबे के आवास पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में व्यासपीठ पर आसीन आचार्य अखिलेश चन्द्र मिश्र जी ने कहा कि विजय सर्वदा न्याय की ही होती है। पितामह भीष्म कौरवों के साथ रहते हुए भी मानसिक रूप से पांडवों का ही पक्ष लेते रहे “यतो धर्म: ततो जयः” यही शाश्वत सत्य है।



















