जौनपुर : ऑटो और मैजिक की भिड़ंत में एक युवक की मौत, तीन घायल
जफराबाद।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
क्षेत्र के महरुपुर मोड़ पर गुरुवार को ऑटो रिक्शा तथा मैजिक की टक्कर में 48 वर्षीय युवक की मौत हो गयी। इसके साथ ही उनकी पत्नी पुत्र सहित तीन लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए।आजमगढ़ जनपद के अहरौला थाना क्षेत्र के पक्खनपुर गांव निवासी दिवाकर सिंह पुत्र शमशेर सिंह अपनी पत्नी चन्दा सिंह तथा पुत्र आर्यन सिंह तथा रजत सिंह के साथ मुम्बई में रहकर प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते थे।

















