जानलेवा हमले के दो आरोपित गिरफ्तार

जानलेवा हमले के दो आरोपित गिरफ्तार

शाहगंज, जौनपुर। 
एखलाक खान
तहलका 24×7
            बीते मंगलवार को बद्दौपुर गांव के समीप एक युवक के ऊपर हुए जानलेवा हमले के दो आरोपितों को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया।
गत मंगलवार को खेतासराय थाना क्षेत्र के रानी मऊ गांव निवासी मो. अहमद पुत्र बेलाल को घर जाते समय बद्दौपुर गांव स्थित नाला के पास दबंगों ने उसे लाठी डंडे से पीट कर लहूलुहान कर दिया था। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपित की तलाश में जुटी रही। शुक्रवार को घटना के आरोपित राशिद पुत्र रफीक व विशाल बिंद पुत्र राम बरन निवासी बद्दौपुर को पुलिस ने गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया।
Previous articleसड़क दुर्घटना में अधेड़ की मौत
Next articleभीषण सड़क हादसा : बस पलटने से पांच की मौत, पांच घायल
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?