जामुन तोड़ते समय करंट की चपेट में आने से अधेड़ की मौत

जामुन तोड़ते समय करंट की चपेट में आने से अधेड़ की मौत

खेतासराय, जौनपुर। 
अजीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
            क्षेत्र के सोंगर गांव में मंगलवार को एक अधेड़ की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। यह हादसा लोहे की सरिया से जामुन तोड़ने के दौरान हाई टेंशन तार से सरिया छू जाने के दौरान होना बताया जा रहा है। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
गांव निवासी नासिर (50) पुत्र अब्दुल बारी दोपहर में लोहे की सरिया से जामुन तोड़ रहे थे। जामुन के पेड़ के ऊपर से 11 हजार लाइन का तार गुजरा है। जामुन तोड़ने के दौरान सरिया तार से छू गया। जिसमें करंट उतर जाने से नासिर की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से परिजनों को कोहराम मच गया।
नासिर की मौत के बाद उनकी पत्नी दहाड़ें मार कर रो रही हैं कि अब किसके सहारे कटेगा रौनक का बुढापा क्यों कि ये दम्पति संतान विहीन हैं। इनकी कोई संतान नही है, पति पत्नी का एक दूसरे के सहारे बुढापा काट रहे थे। अचानक मृत्यु के बाद पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल है।
Previous articleशांति समिति की बैठक में छाया रहा बिजली पानी और सफाई का मुद्दा
Next articleराज्य कर्मचारियों ने 12 सूत्रीय मांगों को लेकर किया सत्याग्रह
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?