जिला गंगा संरक्षण समिति की बैठक सम्पन्न, डीएम ने दिया आवश्यक दिशा-निर्देश
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में जनपद में गठित जिला गंगा संरक्षण समिति की बैठक सम्पन्न हुई। प्रभागीय निदेशक, सामाजिक वानिकी प्रभाग, जौनपुर/सदस्य सचिव जिला गंगा संरक्षण समिति उपस्थित सदस्यो का स्वागत करते हुए जिला गंगा संरक्षण समिति के दायित्वों पर प्रकाश डाला गया।



















