जेल से छूटा निलंबित सिपाही बना हैवान, 10 वर्षीय बच्ची की हत्या, जुर्म किया कबूल, एनएसए की होगी कार्रवाई

जेल से छूटा निलंबित सिपाही बना हैवान,10 वर्षीय बच्ची की हत्या, जुर्म किया कबूल,एनएसए की होगी कार्रवाई

गोरखपुर। 
तहलका 24×7
               उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में 10 वर्षीय बच्ची के अपहरण का मामला अब दिल दहला देने वाली हत्या में बदल गया है।जिला अस्पताल से कथित रुप से अगवा की गई बच्ची का शव बरामद होने के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।मामले में आरोपी निलंबित सिपाही अभिषेक यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में उसने बच्ची की हत्या करने का जुर्म कबूल कर लिया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने प्रेसवार्ता कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी।उन्होंने बताया कि आरोपी अभिषेक यादव,जो डायल-112 में तैनाती के दौरान निलंबित चल रहा था,ने बच्ची का अपहरण करने के बाद उसकी हत्या कर दी।पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर बच्ची का शव बरामद कर लिया है।घटना उस समय हुई जब 10 वर्षीय बच्ची जिला अस्पताल में भर्ती अपनी बड़ी बहन को खाना देकर घर लौट रही थी।काफी देर तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरु की और बाद में पुलिस को सूचना दी।
जांच के दौरान अस्पताल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में पुलिस की वर्दी पहने एक युवक बच्ची के साथ जाता दिखाई दिया।फुटेज के आधार पर उसकी पहचान निलंबित सिपाही अभिषेक यादव के रुप में हुई।पुलिस के अनुसार,आरोपी का आपराधिक इतिहास भी रहा है।वह इससे पहले रेलवे स्टेशन से एक बंगाली युवती के कथित अपहरण के मामले में जेल जा चुका था और हाल ही में जेल से छूटा था।एसएसपी ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में हत्या की बात स्वीकार कर ली है।
उसके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। विभागीय स्तर पर उसकी बर्खास्तगी की प्रक्रिया शुरु की जा रही है,जबकि सार्वजनिक सुरक्षा को देखते हुए उस पर राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत भी कार्रवाई की जाएगी।इस जघन्य वारदात के बाद पूरे गोरखपुर में आक्रोश का माहौल है।पुलिस ने कहा है कि मामले की विवेचना तेजी से पूरी कर आरोपी के खिलाफ मजबूत साक्ष्यों के आधार पर शीघ्र आरोपपत्र दाखिल किया जाएगा,ताकि उसे कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जा सके।
Previous articleहिस्ट्रीशीटर फर्जी पत्रकार बनकर लोगों को करता था धमकाने का काम, पुलिस ने किया गिरफ्तार
Next articleअधिवक्ताओं को जल्द मिलेगी कैशलेस इलाज की सुविधा, सीएम योगी ने किया ऐलान
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?