20.1 C
Delhi
Thursday, December 11, 2025

जेसीआई ने मजदूरों को कराया भोजन 

जेसीआई ने मजदूरों को कराया भोजन 

शाहगंज, जौनपुर। 
एखलाक खान 
तहलका 24×7 
                जेसीआई शाहगंज सिटी की जूनियर जेसी विंग ने मंगलवार को अन्न अर्पण कार्यक्रम किया। जेजे सचिव आयुष अग्रहरि के जन्मदिन पर आयोजित कार्यक्रम में 300 से ज्यादा दिहाड़ी मजदूरों को भोजन वितरित किया गया।
जूनियर जेसी विंग के चेयरमैन रौनक मोदनवाल ने बताया कि जूनियर विंग के सचिव जेजे आयुष अग्रहरि के जन्मदिन के अवसर पर संस्था ने कोतवाली चौक के पास लेबर प्वाइंट पर 300 से ज्यादा दिहाड़ी मजदूरों को भोजन वितरित किया। दूरदराज से आकर मजदूरी करने वाले मजदूरों ने वितरण कर रहे जेजे सदस्यों को भोजन ग्रहण करके आशीर्वाद भी दिया। अध्यक्ष दीपा सेठ ने कहा कि जन्मदिन के मौके पर मजदूरों में भोजन वितरण एक नेक पहल है और अन्य लोगों को भी इसका अनुकरण करना चाहिए। जेजे आयुष ने सभी का आभार जताया।
कार्यक्रम के दौरान पूर्व अध्यक्ष सौरभ सेठ, राम अवतार अग्रहरि, सचिव आदित्य अग्रहरि, देवी प्रसाद चौरसिया, आशीष प्रीतम, रवि अग्रहरि, रुचि राव, अर्पित गुप्ता, शिवम साहू, शिवम अग्रहरि, अमन अग्रहरि, दुर्गेश चौरसिया, सुजल मोदनवाल और आयुष कसेरा आदि मौजूद रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

कूटरचित दस्तावेज से जमीन की हेराफेरी में अधिकारी व पेशकार गिरफ्तार

कूटरचित दस्तावेज से जमीन की हेराफेरी में अधिकारी व पेशकार गिरफ्तार # 13 अक्टूबर को दर्ज प्राथमिकी में चकबंदी कर्मचारी...

More Articles Like This