जेसीआई ने वितरित किए जरूरतमंदों को कंबल
शाहगंज, जौनपुर।
एखलाक खान
तहलका 24×7
सामाजिक संस्था जेसीआई शाहगंज सिटी का नि:शुल्क कंबल वितरण समारोह “राहत” का आयोजन बुधवार को हुआ। संस्था ने नगर और आसपास के क्षेत्र के 430 जरूरतमंदों को चिन्हित कर कंबल वितरित किया। कंबल पाकर लाभार्थियों के चेहरे खिल उठे।अध्यक्ष दीपा सेठ ने बताया कि संस्था हर वर्ष जरूरतमंद लोगों को गांवों में घूम घूमकर चिन्हित कर टोकन के माध्यम से कंबल वितरित करती है।बुधवार को नगर के कलेक्टरगंज में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।
मुख्य अतिथि बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. एसएल गुप्ता ने कहा कि मानवता की सेवा के लिए संस्था का यह प्रयास अनुकरणीय है। उन्होंने संस्था को मानवता की सेवा के लिए रचनात्मक कार्य करने को प्रेरित किया। विशिष्ट अतिथि पूर्व अध्यक्ष डॉ. राजकुमार मिश्रा ने संस्था के प्रयासों की सराहना की। माइसेम सीमेंट के डिप्टी मैनेजर अतुल कृष्ण वर्मा और डिस्ट्रिक्ट इंचार्ज राहुल सिंह ने कहा कि जरूरतमंदों को राहत पहुंचाना सबसे पुण्य का कार्य है। पूर्व मंडलाध्यक्ष रूपेश जायसवाल और समाजसेवी मनोज अग्रहरि ने भी समारोह को संबोधित किया। संचालन पूर्व अध्यक्ष सौरभ सेठ ने किया। धन्यवाद ज्ञापन सचिव आदित्य गुप्ता ने किया।
कार्यक्रम में माइसेम सीमेंट के असिस्टेंट मैनेजर पंकज सिंह, डिपो मैनेजर संतोष चौबे, मो. इजहार, कैलाश नाथ जायसवाल, दिनेश चंद्र गांधी, संजय गुप्ता, दिवाकर मिश्रा, दीपक जायसवाल, रविकांत जायसवाल, अभिषेक अग्रहरि, अविनाश जायसवाल, आशीष जायसवाल, निर्भय जायसवाल, राम अवतार अग्रहरि, संदीप जायसवाल, वीरेंद्र जायसवाल, रोहित गुप्ता, सुशील मोदनवाल, उज्ज्वल सेठ, अमृता जायसवाल, देवी प्रसाद चौरसिया, धीरज जायसवाल, अनूप सेठ, सर्वेश अग्रहरि, अश्विनी अग्रहरि, संदीप यादव, आशीष प्रीतम, रवि अग्रहरि, अमृत अग्रहरि, दीपक सिंह, श्रद्धा सोनी, रौनक मोदनवाल, आयुष, आयुष्मान, आदर्श आदि मौजूद रहे।