11.1 C
Delhi
Saturday, January 24, 2026

जेसीआई संस्कार का 10वां शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न

जेसीआई संस्कार का 10वां शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न

# बतौर अध्यक्ष रविशंकर चतुर्वेदी ने ली पद और गोपनीयता की शपथ, अखिलेश पांडेय को मिली सचिव की जिम्मेदारी

शाहगंज, जौनपुर। 
विजय यादव 
तहलका 24×7 
               व्यक्तित्व विकास की अंतर्राष्ट्रीय संस्था जूनियर चैंबर इंटरनेशनल (जेसीआई) की शाखा शाहगंज संस्कार द्वारा स्वामी विवेकानंद तिराहा स्थित एक होटल में दसवें शपथ ग्रहण एवं पुरस्कार वितरण का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संगठन के नए पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले सदस्यों का सम्मान किया गया।
समारोह के मुख्य अतिथि मण्डल अध्यक्ष गौरव सेठ, विशिष्ट अतिथि पूर्व मण्डल अध्यक्ष वसुंधरा सिंह, रुपेश जायसवाल, मुख्य वक्ता के रुप में पूर्व मण्डल अध्यक्ष अभिनव चौरसिया एडवोकेट आदि ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। वर्तमान अध्यक्ष विनायक गुप्ता ने वर्ष 2026 के लिए नवनिर्वाचित अध्यक्ष रविशंकर चतुर्वेदी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके उपरांत नए अध्यक्ष ने कार्यकारिणी सदस्यों को शपथ दिलाई।
शपथ अधिकारी के रुप में पूर्व मण्डल उपाध्यक्ष शिवम सिंह ने आठ नए सदस्यों को शपथ दिलाकर शामिल किया।अपने संबोधन में नवनिर्वाचित अध्यक्ष रविशंकर चतुर्वेदी ने कहा कि जेसीआई संस्कार के माध्यम से युवाओं के व्यक्तित्व विकास, सामाजिक जागरुकता, नेतृत्व क्षमता एवं सेवा कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा। उन्होंने टीम भावना के साथ संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प व्यक्त किया।
वर्तमान अध्यक्ष विनायक गुप्ता ने अपने कार्यकाल के अनुभव साझा करते हुए नए पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं और आशा व्यक्त की कि नई टीम संगठन की गरिमा और प्रतिष्ठा को और मजबूत करेगी। अवार्ड नाइट के दौरान वर्षभर उत्कृष्ट कार्य करने वाले सदस्यों को विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित किया गया, जिससे उपस्थित सदस्यों में उत्साह और प्रेरणा का वातावरण देखने को मिला।कार्यक्रम का संचालन पूर्व अध्यक्ष एखलाक खान, पंकज सिंह व हसन मेंहदी ने संयुक्त रूप से किया। अंत में सचिव अखिलेश पांडेय ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
आयोजन में संस्थापक अध्यक्ष गुलाम साबिर, पूर्व अध्यक्ष सीए बिजेंद्र अग्रहरि, नगर पालिका परिषद की पूर्व चेयरमैन गीता जायसवाल, भाजपा नेता प्रदीप जायसवाल, लायंस क्लब के जॉन अधिकारी मनीष अग्रहरि, अध्यक्ष अरुण पांडेय, मनोज जायसवाल, रविकांत जायसवाल, रामलीला समिति के पूर्व अध्यक्ष संदीप जायसवाल, राजीव सिंह सहित सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

डबल इंजन की सरकार ने प्रदेश में खड़ी की विकास की  इमारत: डॉ. अवधेश सिंह

डबल इंजन की सरकार ने प्रदेश में खड़ी की विकास की  इमारत: डॉ. अवधेश सिंह # स्थापना दिवस पर तहसील...

More Articles Like This