जेसीआई सिखाती है नेतृत्व करने की कला- संजय रूंथाला
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
नगर की अग्रणी संस्था जेसीआई जौनपुर के अध्यक्ष डॉ संदीप पाण्डेय के नेतृत्व में ‘लीडिंग इज आवर ड्यूटी’ विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। सर्वप्रथम इस ट्रेनिंग कार्यक्रम में डा. संदीप पाण्डेय और संस्था के सदस्यों ने राष्ट्रीय प्रशिक्षक संजय रूंथाला जी का बुके देकर स्वागत किया।

उन्होंने संस्था के सभी सदस्यों को नेतृत्व करने की कला के संदर्भ में बहुत सी बातें बतायी। साथ ही साथ परिवार की एकजुटता और उसके महत्व को समझाया। उन्होंने बताया कि कैसे एक दूसरे की भावनाओं का ख्याल रखकर हम अपने रिश्तों को और भी मजबूत कर सकते हैं। इस कार्यक्रम में अन्तरराष्ट्रीय ट्रेनर मिर्जा डाबर बेग और मण्डल प्रशिक्षक अभिनव चौरसिया भी उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में उपस्थित पूर्व मण्डलाध्यक्ष राधेरमण जायसवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रशिक्षक संजय रूंथाला द्वारा दी गई। इस ट्रेनिंग के द्वारा जेसीआई जौनपुर नेतृत्व के क्षेत्र में और आगे बढ़ेगा।



















