जौनपुर : अंतर्राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में केराकत के 19 खिलाड़ियों ने जीता मेडल

जौनपुर : अंतर्राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में केराकत के 19 खिलाड़ियों ने जीता मेडल

# खिलाडियों के जीत की खबर मिलते ही क्षेत्र में जश्न का माहौल

# खिलाडियों के घर बधाई देने वालो का सुबह से लगा रहा तांता

केराकत।
विनोद कुमार
तहलका 24×7 
                   दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित शोतोकाई अंतर्राष्ट्रीय कराटे चैम्पियनशिप प्रतियोगिता में केराकत तहसील क्षेत्र के 19 बाल खिलाड़ियों ने मेडल जीतकर देश ही नहीं जिले और तहसील का नाम रोशन किया है।
प्रतियोगिता में घाना, इंडोनेशिया, ईरान, टर्की, समेत अपने देश के विभिन्न क्षेत्रों के कुल 3 सौ खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इस प्रतियोगिता में केराकत ब्लाक के डेहरी और बांसवारी गांव से भी दो दर्जन बाल खिलाड़ी भाग लेने गए थे।
जिसमें से अलग अलग भार वर्ग में 5 खिलाड़ियों अंशिका यादव, शिवांकित यादव, स्वरांशी सिंह शालिनी मौर्या और कृष यादव ने गोल्ड तथा अंश यादव, दिव्यानी, लकी कुमार और आदित्य यादव समेत 4 ने सिल्वर मेडल जीता।
जबकि भारती विंद, अधयांश सिंह, रीमा गुप्ता, आशीष कुमार, कृष सेठ, राज यादव, शेख मोहम्मद, शाहिद, सचिन सरोज, राहुल चौहान, सूर्यांशी यादव आदि 10 खिलाड़ियों ने ब्रोन्ज मेडल जीतकर जिले और तहसील का नाम रोशन किया। खिलाड़ियों के जीत की खबर से क्षेत्र में जश्न का माहौल है।
Previous articleजौनपुर : युवा पीढ़ी अपनी समृद्ध विरासत पर करें गर्व- प्रो. निर्मला एस मौर्य
Next articleसुल्तानपुर : राणा प्रताप पीजी कालेज में तैयार होंगे राष्ट्रीय कैडेट कोर के कैडेट्स 
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?