जौनपुर : अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा ने भाजपा को दिया समर्थन

जौनपुर : अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा ने भाजपा को दिया समर्थन

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी के समर्थन में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा (रा0) जिलाध्यक्ष डॉ अतुल दुबे के नेतृत्व में ब्राह्मणों ने भाजपा प्रत्याशी गिरीश चंद यादव को जिताने की अपील की गई।साथ-साथ सभी नौ विधानसभाओ में इस संगठन के नेतृत्व में 136 संगठनों का एक संयुक्त विप्र मोर्चा का गठन हुआ।

इसकी अगुवाई पंडित राजेंद्र नाथ त्रिपाठी और जिला इकाई के कार्यकर्ता भाजपा प्रत्याशियों को जिताने में अपना संपूर्ण योगदान दे रहे हैं। उक्त कार्यक्रम में ब्राह्मण महासभा संगठन के पदाधिकारियों द्वारा भाजपा प्रत्याशी गिरीश चंद यादव को भगवान परशुराम की प्रतिमा भेंट की गई तत्पश्चात भाजपा प्रत्याशी गिरीश चंद यादव ने सभी ब्राह्मण पदाधिकारियों को भाजपा की पट्टिका पहनाकर उनका स्वागत किया और आशीर्वाद प्राप्त किया।
उक्त कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारी श्रीपत उपाध्याय, वेद प्रकाश शुक्ला, जगदीश उपाध्याय, मृत्युंजय शुक्ला, धनंजय तिवारी, राजेश पांडे, कमलाकर मिश्रा, विनोद तिवारी, बसंत पाठक, अरविंद मिश्रा, धर्मेंद्र तिवारी व आदि लोग उपस्थित रहे।
Previous articleजौनपुर : चोरों पार किया 50 कुंतल धान
Next articleजौनपुर : ई-रिक्शा पलटने से चालक घायल
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?