जौनपुर : अग्निपथ के नाम पर आम जनता को प्रताड़ित कर रही है पुलिस- ललई
बदलापुर।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
अग्निपथ योजना का विरोध कर रहे लोगों के बजाय पुलिस निर्दोष युवाओं, बेरोजगारों को चिह्नित कर फंसाने का काम कर रही है। प्रदेश के पूर्व मंत्री शैलेंद्र यादव ललई ने बृहस्पतिवार को निरीक्षण भवन में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी का 13 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल जौनपुर में अग्निपथ योजना के विरोध में थाना सिकरारा, लाइन बाजार क्षेत्र के निर्दोष नौजवानों और समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं के ऊपर फर्जी मुकदमा लगाए जाने की जानकारी की जांच कर रही है।प्रतिनिधिमंडल ने उनके परिजनों से मिलकर कुशल क्षेम जाना तथा न्याय दिलाए जाने का भरोसा दिया। कहा कि आपकी लड़ाई सड़क से लेकर सदन तक लड़ी जाएगी।


















