जौनपुर : अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौत, एक घायल
जलालपुर।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
रथाना क्षेत्र के वाराणसी लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर लहंगपुर गांव के पास गुरुवार को सुबह साढ़े नौ बजे अज्ञात वाहन के चपेट में आने से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगो ने दोनो घायलों को एंबुलेंस से पीएचसी पिंडरा वाराणसी भेजा। जहां चिकित्सको ने एक को मृत घोषित कर दिया।29 वर्षीय सूरज पुत्र हौसला प्रसाद निवासी बाकरपुर थाना करोंदी जिला सुल्तानपुर अपने साले 20 वर्षीय सरजू पुत्र तेजू निवासी हैदरापुर गायत्रीनगर थाना खुटहन को साथ लेकर बाइक से वाराणसी दवा लेने जा रहा था।
















