जौनपुर : अध्यापिका ने छात्र को पीटा, माँ के साथ किया बदसलूकी
शाहगंज।
एख़लाक खान
तहलका 24×7
क्षेत्र के बड़ागांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में पढ़ाने वाली शिक्षिका के खिलाफ छात्रों को अकारण पीटने और अभिभावकों से दुर्व्यवहार का मामला सामने आया है। नाराज अभिभावकों ने खंड शिक्षा अधिकारी अमरजीत जायसवाल को पत्र देकर शिकायत भी की है।

जानकारी के मुताबिक बड़ागांव प्राथमिक विद्यालय में पूजा भारती नामक शिक्षिका कार्यरत है। उन पर फिरदौस आलम और प्रमोद कुमार आदि अभिभावकों ने बच्चों को अकारण बुरी तरह से पीटने का आरोप लगाया है। फिरदौस आलम की पत्नी रबा फातमा का कहना है कि जब वो अपने बेटे राहिब अब्बास की अकारण पिटाई की शिकायत करने विद्यालय पहुंची तो शिक्षिका ने उनके साथ भी बदतमीजी की। अभिभावकों का कहना है कि इस वजह से बहुत सारे विद्यार्थी विद्यालय जाने से कतराते हैं। लगातार जुबानी शिकायत के बावजूद शिक्षिका के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने से उसका मन काफी बढ़ गया है।

















