जौनपुर : अनियंत्रित ट्रैक्टर खाई में पलटा, चालक घायल
# बाईक सवार को बचाने में हुआ हादसा
खुटहन।
संतलाल सोनी
तहलका 24×7
ब्लाक मुख्यालय के समीप रविवार को बाइक सवार को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित ट्रैक्टर चालक सहित खाई में पलट गया। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद ट्रैक्टर के नीचे दबे चालक को बाहर निकाल उसे सीएचसी पहुंचाया। चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

क्षेत्र अंतर्गत पिलकिछा खोभरियाँ गॉव निवासी दयाशंकर यादव अपना ट्रैक्टर लेकर जौनपुर से खुटहन की तरफ जा रहा था। ब्लॉक के पास एक बाइक सवार ट्रैक्टर को ओवरटेक करके आगे निकलना चाहा लेकिन ट्रैक्टर चालक ने बाइक सवार को बचाना चाहा। इसी बीच ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खाई में पलट गया। मौके पर पहुंची पुलिस व ग्रामीणों की मदद से ट्रैक्टर के नीचे दबे हुए युवक को समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुचाया गया। जहां चिकित्सकों ने गंभीरावस्था में उसे जिला अस्पताल में रेफर कर दिया।


















