जौनपुर : अबूझ कारण से लगी आग में लाखों की दवा जलकर खाक

जौनपुर : अबूझ कारण से लगी आग में लाखों की दवा जलकर खाक

शाहगंज।
राजकुमार अश्क
तहलका 24×7
               नगर के बाईपास दादर पर स्थित कमल मेडिकल एजेंसी पर गत रात अबूझ कारणों आग लग गयी जिससे मेडिकल स्टोर में रखी लाखों रूपये की दवा जल कर राख हो गयी। घटना रात्रि लगभग बारह बजे की है कि अचानक मेडिकल स्टोर से उठते धुएँ को देखकर पड़ोस में रहने वाले लोगों ने मकान मालिक धानी यादव को इस बात की जानकारी दी कि मेडिकल स्टोर में आग लग गई है।

इस बात की जानकारी देते हुए कमल मेडिकल स्टोर के मालिक ने बताया कि समय रहते आग बुझा दी गयी वर्ना भारी नुकसान हो जाता है। फिर भी बहुत सी कीमती दवाई जलकर खाक हो गई है। अभी यह बता पाना मुश्किल है कि कितने का नुकसान हुआ है फिर भी लाखों के नुकसान का आंकलन किया गया है।
Previous articleआजमगढ़ : लापरवाह ठेकेदारों के निरस्त होंगे टेंडर, होगी ब्लैक लिस्टेड की भी कार्रवाई
Next articleजौनपुर : चार बदमाशों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?