जौनपुर : अभिमन्यु यादव पीजी कॉलेज के संस्थापक का निधन

जौनपुर : अभिमन्यु यादव पीजी कॉलेज के संस्थापक का निधन

सरायख्वाजा।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
थाना क्षेत्र के अभिमन्यु यादव पीजी कॉलेज लपरी के संस्थापक एवं देवकली के पूर्व प्रधान का हृदयाघात से निधन हो गया। उनके निधन से क्षेत्र मे शोक की लहर दौड़ गयी।

देवकली गांव के दो पंच वर्षीय निर्विरोध पूर्व प्रधान रहे समाजसेवी एवं अभिमन्यु यादव पीजी कॉलेज के संस्थापक 80 वर्षीय अभिमन्यु यादव खुद्दी का हृदयाघात से निधन हो गया। निधन की खबर लगते काफी संख्या लोग उनके देवकली आवास पर पहुंच कर शोकाकुल परिवार व उनके पुत्र प्रबंधक मुन्नेलाल लाल मुन्ना को सात्वना दिया। सपा नेता अमित यादव ने कहा कि उन्होंने अपने जीवन काल में शिक्षा सेवा में काफी योगदान दिया और समाजसेवा में हमेशा लगे रहे। इस अवसर पर लालचंद यादव लाले, डॉ राकेश कुमार यादव, अशोक कुमार, राजेंद्र यादव, राम नवल, कन्हैया लाल, राजेश मिश्रा, राजन मिश्रा, धीरज सोनकर, वीरेंद्र यादव समेत तमाम लोग मौजूद रहे।

Previous articleजौनपुर : न्याय पंचायत स्तरीय खेल-कूद प्रतियोगिता सम्पन्न
Next articleजौनपुर : शिकार लीला के साथ संपन्न हुई इस सत्र की ऐतिहासिक रामलीला
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?