जौनपुर : अराजक तत्वों ने लगाई दो रिहायशी छप्पर में आग, गृहस्थी का सामान जलकर राख

जौनपुर : अराजक तत्वों ने लगाई दो रिहायशी छप्पर में आग, गृहस्थी का सामान जलकर राख

खुटहन।
मुलायम सोनी
तहलका 24×7
                 क्षेत्र अंतर्गत राउतपुर गांव में शुक्रवार की रात अराजकतत्वो ने रिहायशी छप्पर में आग लगा दिया। जिसमें दो छप्पर व उसमें रखा हजारों के गृहस्थी का सामान जल गया। मौके पर जुटे ग्रामीण कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सूचना पर पहुँची पुलिस ने घटना की जानकारी लिया। पीड़ित अज्ञात लोगों पर आग लगाने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है।

गाँव निवासी आदित्य सिंह उर्फ सिंटू का आरोप है कि वह शाम को रामनगर बाजार गया था। जहाँ घरेलू सामानो की खरीदारी कर देर शाम वापस घर लौटा तो उसके रिहायशी छप्पर में आग की लपटे उठ रही थी। मौके पर गाँव के लोग जुटकर आग बुझाने का प्रयास कर रहे थे। आरोप है कि इन्ही अराजकतत्वो के द्वारा उसके बाजार से घर वापस आने वाले रास्ते पर झाल झंखाड़ रख बंद कर दिया गया था। उनकी नीयत हमले की भी थी। लेकिन हम खेत के बीच भागते घर पहुंच गये। जिससे सुरक्षित बच गए। आरोप है कि छप्पर में रखा कुर्सी, मेज, खाट, लकड़ी के तख्ते, बिस्तर और स्टेब्लाजर जल गया।
Previous articleजौनपुर : सीएमओ ने वैक्सीनेशन केंद्रों का किया औचक निरीक्षण
Next articleजौनपुर : मकर संक्रांति पर नपं कर्मियों समेत 300 लोगों को वितरित किया गया कम्बल
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?