जौनपुर : अलग-अलग स्थानों पर हुई मारपीट में आठ घायल 

जौनपुर : अलग-अलग स्थानों पर हुई मारपीट में आठ घायल 

जौनपुर। 
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव 
तहलका 24×7 
              अलग-अलग स्थानों पर हुई मारपीट की घटनाओं में कुल आठ लोग घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। मारपीट के दौरान एक जगह हवाई फायरिंग की बात सामने आई है लेकिन पुलिस इससे इनकार कर रही है।
महराजगंज थाना क्षेत्र के मीरापुर शिरोमणि गांव में मंगलवार को माताफेर मिश्र व शोभनाथ मिश्रा के बीच जमीनी विवाद के चलते मारपीट हो गई। दो राउंड हवाई फायरिंग भी हुई। थानाध्यक्ष शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि भूमि विवाद को लेकर मारपीट हुई किंतु हवाई फायरिंग की पुष्टि नहीं हुई है। माताफेर व शोभनाथ को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
वहीं केराकत कोतवाली के उदयचंदपुर गांव में बुधवार को पहुंचे आधा दर्जन दबंगों ने गांव के आदित्य दुबे व प्रिंस दुबे को पीटकर घायल कर दिया। घायलों का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर कराया गया। गौरा बादशाहपुर थाना क्षेत्र के बारी गांव में भूमि विवाद के चलते दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें एक पक्ष से कन्हैया लाल मौर्य, धर्मेंद्र व सबिता व दूसरे पक्ष से रविंद्र कुमार मौर्य, अंजलि व शकुंतला को चोट आई है। घायलों का उपचार कराने के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
Previous articleगाजीपुर : थाना परिसर मे लगाया गया मेडिकल कैम्प
Next articleकानपुर में गद्दे के कारखाने में लगी भीषण आग से मची अफरा-तफरी 
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?