जौनपुर : अवैध अतिक्रमण पर गरजा बुलडोजर, खेल के मैदान पर बना विद्यालय ध्वस्त

जौनपुर : अवैध अतिक्रमण पर गरजा बुलडोजर, खेल के मैदान पर बना विद्यालय ध्वस्त

सुईथाकलां।
मो आसिफ
तहलका 24×7
               स्थानीय विकास खण्ड क्षेत्र के मनवल गांव में खेल मैदान में बने अवैध विद्यालय पर उप जिलाधिकारी नितीश सिंह के निर्देश से राजस्व निरीक्षक अनिरुद्ध कुमार लेखपाल विकास सिंह व पुलिस बल की उपस्थिति में बुलडोजर द्वारा अवैध अतिक्रमण को धराशाई कर दिया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार क्षेत्र के मनवल गांव निवासी महेश वर्मा पुत्र बाबूलाल वर्मा ने अपने ही ग्राम सभा के खेल का मैदान को अवैध रूप से कब्जा कर उस पर निजी विद्यालय का निर्माण करा दिया था जिसके वह प्रबंधक भी थे जिसको प्रशासन ने रविवार को प्रातः उप जिला अधिकारी शाहगंज के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए अवैध अतिक्रमण को हटा दिया और खेल का मैदान खाली कराया गया।
Previous articleव्यावहारिक मनोविज्ञान के शोध छात्र अवनीश विश्वकर्मा बने असिस्टेंट प्रोफेसर
Next articleसावरकर के चिंतन में था सम्पूर्ण राष्ट्र का विकास- प्रो अविनाश
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?