जौनपुर : असलम खान बनाये गए समाजवादी अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सचिव
# नगर में प्रथम आगमन पर कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से किया जोरदार स्वागत
खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
आगामी विस चुनाव की तिथि घोषित होते ही सभी राजनीतिक दल अपनी रणनीति तैयार करके जीरो ग्राउंड पर काम करना शुरु कर दिया है। चुनाव में पूरी दमखम दिखाने के लिए उम्मीद से लेकर बूथ स्तर पर कार्यकर्त्ताओं को जिम्मेदारी देने का काम कर रहे है। वहीं समाजवादी पार्टी हर बूथ जीतने के नियति से पुरजोर कोशिश करने में जुटी हुई है। हर बूथ जीतने की रणनीति में कोई कोर कसर नही छोड़ रही है कार्यकर्त्ताओं को तैयार कर रही है तथा संगठन को अमली जामा पहना कर सक्रिय करने में जुटी हुई है।

उसी कड़ी में नगर पंचायत खेतासराय के भटियारी सराय मोहल्ला निवासी समाजवादी पार्टी के जुझारू नेता मो असलम खान को पार्टी के हाईकमान के निर्देश पर नई जिम्मेदारी मिली है। मो असलम खान शुरू से समाजवादी पार्टी के विचारधारा से जुड़कर काम करते हुए चले आ रहे है। उन्होंने अपना राजनीतिक कैरियर की शुरुआत के छोटे से कार्यकर्ता के रूप में शुरू किया था। पार्टी ने इनकी निष्ठा और लगन को देखने हुए फर्श से अर्श पर बैठाने का काम करते हुए सबसे पहले नगर अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी।

प्रदेश कार्यकारणी में अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश सचिव के पद पर रहकर पार्टी की नीतियों को आगे बढ़ाने की मुहिम को जनता तक पहुंचा कर पार्टी की सेवा कर रहे थे। इसी निष्ठा को देखते हुए पार्टी ने उन्हें नई जिम्मेदारी अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सचिव बनाकर पार्टी के प्रति वफादारी का इनाम दिया है।
इससे पूर्व श्री खान जिले के विभिन्न पदों पर रहकर पार्टी की सेवा करते रहे लगातार 12 वर्षों तक नगर अध्यक्ष के पद की जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक निर्वाहन किया। तीन वर्ष समाजवादी छात्र सभा के जिला सचिव रहे। उसके बाद दो सालों तक अल्पसंख्यक सभा के जिलाध्यक्ष रहे। समय के साथ समय पर पार्टी में राजनीतिक कद बढ़ता रहा।

जिले से प्रदेश की राजनीति में सक्रिय हुए दो सालों तक अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव के पद पर रह कर अल्पसंख्यकों गरीबों किसानों युवाओं के हितों की लड़ाई लड़ते रहे। तथा प्रदेश की राजनीति में अपना योगदान दिया। बुधवार की सुबह समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सचिव बनाये जाने पर जिले में प्रथम आगमन पर खेतासराय में नगर अध्यक्ष सलीम अहमद की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने ने बताया समाजवादी पार्टी गरीबों के लिए मसीहा है। मौजूदा सरकार गरीबों का शोषण करने का काम किया है।



















