जौनपुर : आज धूमधाम से मनाया जाएगा श्रीसाईं बाबा मंदिर का स्थापना दिवस

जौनपुर : आज धूमधाम से मनाया जाएगा श्रीसाईं बाबा मंदिर का स्थापना दिवस

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                   गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी हुसैनाबाद तिलकधारी महाविद्यालय के बगल स्थित श्री साईं बाबा मंदिर का वार्षिकोत्सव रविवार को धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। उक्त आशय की जानकारी देते हुए मंदिर के प्रबंधक संजय सिंह ने बताया कि पूर्व की भांति बाबा की पालकी शाम 7:00 बजे गाजे-बाजे घोड़े हाथी के साथ मंदिर प्रांगण से निकलकर गायत्री माता मंदिर तक जाएगी तदुपरांत वहां आरती के पश्चात वापस मंदिर परिसर में बाबा की पालकी आएगी। तदुपरांत भंडारे का आयोजन किया गया है। समस्त भक्तों से निवेदन है कि वह ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचकर बाबा के भंडारे में भाग ले प्रसाद ग्रहण करे। उक्त आशय की जानकारी मंदिर के मीडिया प्रभारी दीपक श्रीवास्तव द्वारा दिया गया।
Previous articleजौनपुर : आज बीमा पाठशाला का आयोजन, किसानों को करेंगे जागरूक
Next articleजौनपुर : ग्रुप आफ आदर्श स्कूल में हुआ फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?