जौनपुर : आज से भाजपा करेगी लाभार्थी सम्पर्क अभियान का शुभारंभ

जौनपुर : आज से भाजपा करेगी लाभार्थी सम्पर्क अभियान का शुभारंभ

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
               भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष ने बताया कि आज 11 जनवरी से लाभार्थी सम्पर्क अभियान का शुभारंभ होगा, जिसमें जिले के प्रत्येक बूथ पर पुरुष लाभार्थी सम्पर्क टोली और महिला सम्पर्क टोली एक साथ निकलेगी। इस टोली में पार्टी की बूथ समिति, पन्ना प्रमुख, बूथ पर निवास करने वाले पदाधिकारी, मोर्चा के पदाधिकारी, प्रकोष्ठ के पदाधिकारी को सम्मिलित करते हुए टोली बनाया गया है। इसके अलावा जिले के पदाधिकारियों के साथ-साथ जनप्रतिनिधि गण भी घर-घर जाकर जन सम्पर्क करके सरकार की उपलब्धियों से अवगत करायेगें एवं भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान की अपील भी करेंगे।

उन्होंने आगे बताया कि प्रत्येक लाभार्थी परिवार से संपर्क कर संवाद करना है जिसमें पुरुष टोली पुरुष लाभार्थी से और महिला टोली महिला लाभार्थी से संपर्क करेगी और हल्दी कुमकुम लगाकर उनका तिलक करेगी, लाभार्थी परिवार से संवाद करते समय केंद्र और प्रदेश सरकार के विभिन्न योजनाओं की चर्चा कर केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं का विस्तार से चर्चा करेगे। लाभार्थी परिवार से संपर्क करते समय अपनी ही बात नहीं बताना है बल्कि यदि उनका कोई सुझाव है तो उसको ध्यान से सुनेंगे और आवश्यक हो तो नोट भी करेंगे और प्रत्येक बूथ पर सूची के मुताबिक प्रत्येक लाभार्थी का अभिनन्दन करने का काम करेंगे। उन्होंने आगे बताया कि 14 जनवरी को मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर सभी शक्ति केंद्रों पर खिचड़ी सहभोज का आयोजन होगा जिसमें केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा लाभ प्राप्त लाभार्थी को खिचड़ी सहभोज में आमंत्रित कर उनके साथ पात में बैठकर भोजन करेंगे। उक्त जानकारी भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी आमोद कुमार सिंह ने दी।
Previous articleजौनपुर : 12 मार्च 2022 को आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत
Next articleसुल्तानपुर : उत्साहित बालिकाओं ने लगवाई वैक्सीन की पहली डोज
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?