जौनपुर : आधार से मोबाइल अटैच कराने के लिए पोस्ट ऑफिस पर उमड़े किसान

जौनपुर : आधार से मोबाइल अटैच कराने के लिए पोस्ट ऑफिस पर उमड़े किसान

# पोस्ट ऑफिस के कर्मचारियों पर मनमानी का लगाया आरोप

केराकत।
विनोद कुमार
तहलका 24×7
                किसान सम्मान निधि के लिए आधार कार्ड से मोबाईल नंबर लिंक कराने हेतु केराकत नगर के पोस्ट ऑफिस पर किसानों की भारी भीड़ उमड़ रही है। किसान सबेरे सबेरे ही पोस्ट ऑफिस पर पहुंच जा रहे हैं। किसानों की शिकायत है कि पोस्ट ऑफिस के कर्मचारी आनाकानी कर रहे हैं। वे कभी गैरहाजिर रहते हैं तो कभी नेटवर्क नहीं होने का बहाना बनाकर टाल मटोल कर रहे हैं।

शनिवार को भी पोस्ट ऑफिस पर पुरुष और महिला किसानों की भारी भीड़ रही। किसानों ने बताया कि वे लोग चार दिन से दौड़ रहे हैं। कर्मचारी कल परसों कह रहे थे अब कह रहे हैं कि नेटवर्क नहीं है। इस संदर्भ में पोस्टमास्टर मनीष पाण्डेय ने बताया कि उनका कम्प्यूटर खराब है। मोबाइल से नंबर फीड किया जा रहा है और उसकी स्थिति यह है कि कभी बैटरी खत्म हो जाती है तो कभी नेटवर्क। इसलिए जितना स्पीड से काम होना चाहिए नहीं हो पा रहा है।
Previous articleजौनपुर : पूर्वांचल विश्वविद्यालय लेगा 779 टीबी मरीजों को गोद
Next articleजौनपुर : चोरी की बाइक व अवैध तमंचे के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?