जौनपुर : उचक्कों ने सपा नेत्री से एक लाख के जेवर व मोबाइल फोन किया पार
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
सपा महिला प्रकोष्ठ की जिला उपाध्यक्ष तारा त्रिपाठी मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर में उस समय ठगी का शिकार हो गईं, जब वे जिला कोषागार जा रही थी। तभी दो उचक्कों ने उन्हें रूमाल सुंघाकर सम्मोहित करने के बाद करीब एक लाख रुपये मूल्य के आभूषण व कीमती मोबाइल फोन लेकर चंपत हो गए। पुलिस सीसीटीवी कैमरे के फुटेज के सहारे उचक्कों को चिह्नित करने में जुटी है।

गौरा बादशाहपुर कस्बा निवासी सपा महिला प्रकोष्ठ की जिला उपाध्यक्ष तारा त्रिपाठी किसी कार्य से जिला कोषागार कार्यालय जा रही थीं। ई-रिक्शा से उतरकर करीब 11 बजे कलेक्ट्रेट परिसर में प्रवेश करते ही उनके पास दो युवक पहुंचे। पूछा यहां कोई बैंक है। उन्होंने कहा नहीं पता। इसी दौरान दोनों ने उनके चेहरे पर रूमाल दो बार लहराया। वह कोषागार गईं तो छुट्टी का पता चला। वहां से निकलकर ज्यों ही सड़क पर आईं तो दोनों युवक उनके साथ चलने लगे। इसी दौरान बातों-बातों में उन्होंने सोने की चार अंगूठियां, चेन, लाकेट, झुमका और मोबाइल फोन दोनों युवकों को दे दिया।
















