जौनपुर : उद्योग व्यापार मण्डल ने मनाया बाबा साहेब जयंती
खेतासराय। अज़ीम सिद्दीकी तहलका 24×7 देश के संविधान निर्माता बाबा साहेब भीम राव अम्बेडकर का जन्मदिन देश में धूम-धाम से मनाया जा रहा है। वहीं स्थानीय कस्बा में विभिन्न जगहों बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। जिसके कड़ी में नगर उद्योग व्यापार मण्डल की इकाई संजय विश्वकर्मा के प्रतिष्ठान पर गुरुवार की दोपहर जयंती मनाया। जहां पर उनके जीवन और विस्तृत प्रकाश डाला गया।
बाबा साहेब के जन्मदिन के अवसर पर उद्योग व्यापार मण्डल के पदाधिकारी व सदस्यगणों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर सादर नमन किया। इस दौरान जगदम्बा प्रसाद पाण्डेय ने बाबा साहेब के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि बाबा साहेब का योगदान भारत के इतिहास में अजर और अमर है। उनके द्वारा बनाये गए सविधानों का पालन करना और उनके मार्गों पर चलना ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी। वही उद्योग व्यापार मण्डल के नगर अध्यक्ष संजय विश्वकर्मा ने कहा कि बाबा साहेब एक महान व्यक्ति थे। उन्होंने हमेशा दलित शोषकों की आवाज को बुलन्द किया। भारत की जाति व्यवस्था एंव आडम्बरो पर खुलकर चोट किया। इस मौके सभासद मनीष कुमार गुप्ता, अनिल गुप्ता, कपूरचन्द्र जायसवाल, मुनव्वर, विनीता मौर्या, आकाश विश्वकर्मा, अमित जायसवाल, राकेश कुमार मौर्य आदि लोग उपस्थित रहे।