जौनपुर : एंटी रोमियों टीम ने महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक
जौनपुर। विश्व प्रकाश श्रीवास्तव तहलका 24×7 पुलिस अधीक्षक अजय साहनी के कुशल निर्देशन में महिलाओं एवं बालिकाओं में सुरक्षा एवं विश्वास का वातावरण बनाये रखने के उद्देश्य से चलाये जा रहे मिशन शक्ति के तहत थाना कोतवाली की एंटी रोमियों की उपनिरीक्षक कंचन पांडेय की टीम ने शहर में भ्रमण कर महिलाओं, बालिकाओं को उनके सुरक्षार्थ व सहायता हेतु शासन द्वारा चलाई जा रही विभिन्न हेल्पलाइन के बारे में जानकारी दी गई।
बताया गया कि हेल्पलाइन नम्बर 1090 वीमेन पॉवर लाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 108 एम्बुलेंस सेवा, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 1098 चाइल्ड लाइन, 102 स्वास्थ्य सेवा तथा थानों पर स्थापित महिला हेल्प डेस्क के बारे में जानकारी दिया गया और जागरूकता पम्पलेट वितरित किया गया। इस मौके पर उपनिरीक्षक कंचन पांडेय के साथ महिला सिपाही सोनी पासवान, नेहा दीक्षित, रीता शुक्ला, राम प्रताप राय, इंद्रजीत प्रसाद साथ रहे।