जौनपुर : एमएलसी चुनाव अधिसूचना जारी

जौनपुर : एमएलसी चुनाव अधिसूचना जारी

# मतदान 03 मार्च को और मतगणना 12 मार्च को निर्धारित

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                 उप निर्वाचन अधिकारी रामप्रकाश ने अवगत कराया है कि उत्तर प्रदेश विधान परिषद के स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन हेतु भारत निर्वाचन आयोग द्वारा कार्यक्रम नियत किया गया है। स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र से एक सदस्य निर्वाचित होने हैं। निर्वाचन की अधिसूचना 04 फरवरी 2022 शुक्रवार, नाम निर्देशन हेतु अंतिम तिथि 11 फरवरी 2022 शुक्रवार, नाम निर्देशनों की जांच हेतु 14 फरवरी 2022 सोमवार, नाम वापसी हेतु अंतिम तिथि 16 फरवरी 2022 बुधवार, मतदान 03 मार्च 2022 बृहस्पतिवार, मतदान का समय पूर्वान्ह् 8.00 बजे से अपरान्ह् 4.00 बजे तक, मतगणना 12 मार्च 2022 शनिवार, वह दिनांक जिसके के पूर्व निर्वाचन पूर्ण कर लिया जाएगा 15 मार्च 2022 मंगलवार है। उक्त निर्वाचन के संबंध में आदर्श आचार संहिता के सुसंगत उपबंध आयोग के निर्देश में दिए गए प्रावधानों के अनुसार तत्काल प्रभाव से लागू हो गए हैं।
Previous articleजौनपुर : पीयू के लापरवाह कर्मचारियों पर होगी उचित कार्रवाई- कुलसचिव
Next articleजौनपुर : आदर्श व्यक्तित्व और चिंतन के धनी थे रज्जू भैया- प्रो. निर्मला एस.मौर्य
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?