जौनपुर : एसडीएम व पुलिस पर एक पक्षीय कार्यवाई का आरोप
# पीड़ित ने लगाई पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार
केराकत। विनोद कुमार तहलका 24×7 कोतवाली के मुफ्तीगंज क्षेत्र के कटहरी गांव में विवादित जमीन पर कब्जा हटवाने का मामला तूल पड़ता जा रहा है। पीड़ित शुक्रवार की सुबह जिला मुख्यालय पहुंच पुलिस अधीक्षक को पत्रक सौंप कर न्याय गुहार लगाई है।
वीरेंद्र पुत्र नरदू पासी ने बताया कि अपनी आबादी में घर शौचायल आदि बनाकर कई वर्षो से आबाद है मगर सुभाष पुत्र मुल्लू, राजकुमार पुत्र मंगला, करिया पुत्र जित्तू, राजू उर्फ मडरू पुत्र सुक्खी द्वारा जबरन मड़हा आदि गिराने पर लगे थे तो मेरे पिता ने न्यायालय की शरण में गये जहां मामला विचाराधीन है बाबजूद इसके गुरुवार की देर शाम उप जिलाधिकारी व हल्का लेखपाल समेत पुलिस दबंगों के साथ मिलकर मड़हा आदि हटाने लगे।
पीड़ित के विरोध करने पर जाति सूचक शब्दो में गाली गलौज देते हुए जान से मारने की धमकी देने के साथ ही मड़हे के अंदर जाकर महिलाओं को घसीटते हुए बाहर लाकर लात घूंसों से मारकर मड़हे में आग लगा दिए। शोर सुनकर आस पास के लोगो के आने बाद बीच बचाव किया गया। आरोप है कि पुलिस केवल एक पक्ष की सुनवाई कर रही है जिससे तनाव की स्थिति बनी हुई है। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस फोर्स तैनात है। फिलहाल पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगायी है।