जौनपुर : औंधे मुंह गिरा मिला अज्ञात युवती का शव, हत्या की आशंका

जौनपुर : औंधे मुंह गिरा मिला अज्ञात युवती का शव, हत्या की आशंका

बदलापुर।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
              दाऊदपुर गांव में पुराने रामलीला स्थल के पास शुक्रवार की शाम करीब चार बजे एक युवती का शव बरामद हुआ। वह औंधे मुंह गिरी थी। पुलिस ने शव को जब पलटा तो उसके मुंह और नाक में खून लगा था। इससे हत्या की आशंका जतायी जा रही है। उसकी देर शाम तक पहचान नहीं सकी। पुलिस पहचान और पोस्टमार्टम का इंतजार कर रही है।

शाम करीब चार बजे वहां एक चारवाहा अपना मवेशी लेकर पहुंचा तो औधे मुंह युवती गिरी पड़ी थी। उसने आस-पास के लोगों केे बुलाकर दिखाया ओर घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे पलटा और आस-पास के लोगों से शिनाख्त कराने का प्रयास की, लेकिन शिनाख्त हो नहीं सकी। आस-पास के लोगों ने आशंका जतायी कि हत्या के बाद यहां शव फेंका गया होगा। हालांकि इस मामले में अभी पुलिस कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। थाना प्रभारी राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि युवती की उम्र करीब 24 वर्ष बतायी जा रही है। शिनाख्त के लिए उसे 72 घंटे रखा जाएगा। उधर, सीओ बदलापुर शुभम तोंदी ने बताया कि युवती का शव मिला है, शिनाख्त करायी जा रही है। उसके बाद पोस्टमार्टम कराकर रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
Previous articleआजमगढ़ : 120 पुड़िया हेरोइन के साथ मां-बेटा गिरफ्तार
Next articleजौनपुर : धोखाधड़ी व षड्यंत्र मामले में चकबन्दी अधिकारी समेत चार के खिलाफ केस दर्ज 
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?